संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। झांसी की डॉक्टर संगीता शर्मा के अपहरण के मुकदमे में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाएगी। डॉक्टर ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी।
सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि दुल्हन के पिता ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दुल्हन के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। वह बालिग थी, उसके बयान के बाद कोर्ट ने आदेश दिए थे कि वह अपनी मर्जी से कही भी जा सकती है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ चली गई। उसको बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला नही पाया गया। इसी के मद्देनजर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-
यह था मामला : शांतिनगर निवासी डॉ़ भारत भूषण के बेटे डॉ़ विजय भूषण की शादी झांसी के महा प्रभु रामलाल सिद्ध योगपीठ के आचार्य योगर्षि अनिवाश की बेटी डॉ़ सुषुम्ना शर्मा के साथ भोपा रोड स्थित नाथ फार्म में होनी थी। शादी के लिए आचार्य का परिवार दो दिन पहले आदर्श कॉलोनी के एक मकान में आकर ठहर गया था।
शादी वाले दिन दोपहर में डॉ़ सुषुम्ना शर्मा झांसी निवासी अपने महिला मित्र शानू के साथ कार में बैठ कर चली थी। आचार्य ने शानू के खिलाफ डॉ़ बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। डॉ़ सुषुम्ना शर्मा को बरामद कर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में बयान कराए थे। पुलिस को डॉ़ सुषुम्ना शर्मा ने अपनी मर्जी से अकेले जाना बताया था। कहा था कि वह शादी से खुश नहीं थी।