फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द बनाने के लिए पुलिस कराएगी होली मिलन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौहार्द बनाने के लिए पुलिस कराएगी होली मिलन कार्यक्रम
विज्ञापन

खतौली। पुलिस प्रशासन नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते होली के पर्व को लेकर अभी से अलर्ट है। एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी थाना प्रभारियों को शहर की गली, मोहल्लों के अलावा गांवों में होली के पर्व से पूर्व होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन कराने के दिशा निर्देश दिए हैं।
नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 84 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होता है। सीएए के विरोध को लेकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर और फिर दिल्ली में हिंसक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। होली के पर्व को लेकर मंगलवार को एसएसपी ने मुख्यालय पर जनपद के समस्त सीओ एवं थाना प्रभारियों की बैठक भी ली। एसएसपी ने बैठक में होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने के दिशा निर्देश दिए। एसएसपी के दिशा निर्देश पर नगर के सभी गली, मोहल्लों के अलावा गांवों में होली के पर्व से पूर्व होली मिलन कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में दूसरे वर्ग के लोगों को भी बुलाया जाएगा। जिसमें पुलिस प्रशासन दोनों वर्गों के लोगों से होली के पर्व पर आपसी सौहार्द बनाने की अपील करेगा। सीएए के विरोध को लेकर इस बार मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगने वाली होली के स्थानों पर पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। एसएसपी के दिशा निर्देश मिलते ही पुलिस ने होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- एसएसपी के दिशा निर्देश पर नगर एवं गांवों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कराएंगे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी पालिका के सभासदों, ग्राम प्रधानों और सभ्रांत लोगों को सौंपी जाएगी। होली मिलन कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियां शुरु कर दी गई है। -संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें