फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के शक की सुई एफसीआइ के कर्मचारियों की तरफ घूमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार में एफसीआई के 59 कट्टे राशन के चावल व गेहूं बरामद कर पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भिजवाया है। अब पुलिस के शक की सुई एफसीआई के कर्मचारियों की तरफ घूम गई है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ छपार पुलिस ने रामपुर तिराहा पर खाली खंडहर में छापा मार कर तीन युवकों रामपुर के मोहल्ला सुंदर नगर निवासी अजय शर्मा उर्फ लक्की पुत्र दिनेश शर्मा व सचिन उर्फ मोनू पुत्र रमेश चंद व अर्जुन सिंह पुत्र ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। मौके से 40 कट्टे गेहूं व 19 कटटे चावल बरामद किया था। यह राशन के चावल व गेहूं था। जिसे एफसीआई के गोदाम से विभिन्न स्थानों को लेकर जाने वाले ट्रक चालक व परिचालक की मिलीभगत से 9 सौ रुपये में खरीद कर 2 हजार रुपये में बेचते थे। इससे सवाल उठ रहा है कि भले ही ट्रक चालक व परिचालक गेहूं व चावल बेच रहे हो, लेकिन इसमें एफसीआई गोदाम के किसी कर्मचारी की भी मिलीभगत हो सकती है। पुलिस ने इसे भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है। इस पूरे मामले में आरोपियों को किसी सफेदपोश का संरक्षण तो नहीं मिला था। आरोपियों के संपर्क किन लोगों से थे, इसका पता लगाने के लिए भी पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।
छपार। रामपुर तिराहा स्थित एफसीआई गोदाम के निकलने वाले गेहूं व चावल खरीदने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को पुलिस ने रामपुर के मौहल्ला सुंदरनगर निवासी अजय शर्मा उर्फ लक्की, सचिन उर्फ मोनू व अर्जुन सिंह को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59 बोरे गेहूं व चावल बरामद किये। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रक चालक व क्लीनर से मिलकर सस्ते में खरीद कर महंगे में बेचते थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें