मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव बुढ़ीना कला निवासी युवक प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए है। पुलिस मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोपहर में एसपी देहात आदित्य बंसल ने मामले में सीओ फुगाना व एसओ तितावी से जानकारी ली।
युवक प्रिंस की हत्या से परिजनों में रोष है। परिजनों ने सात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवकों के मृतक युवक के साथ संपर्को की भी जानकारी कर दी है। पुलिस ने प्रिंस के आने जाने वाले रास्ते के बारे में शुक्रवार को जानकारी जुटाई है। सीओ फुगाना रूपाली रॉय ने बताया कि पुलिस ने प्रेम-प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को बख्शा नही जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
यह था मामला
बुधवार रात प्रिंस का शव ढिंढावली और सावटू गांव के पास हिंडन नदी में मिला था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को प्रिंस को आरोपी बाइक पर बैठाकर ले गए थे और हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने खुलासे के लिए थाने पर धरना प्रदर्शन किया। सात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शव का रात में गांव में अंतिम संस्कार किया था। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही थी।