फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंची पुलिस

Sat, 01 Oct 2016 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अपने खेतों में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। अभिनेता पर उनके छोटे भाई की पत्नी आफरीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए काजीवरा पुलिस शनिवार को उनके घर पहुंची। हालांकि नवाजुद्दीन सुबह ही कार से दिल्ली के लिए निकल गए थे। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस की धीमी जाँच और मेडिकल नहीं कराए जाने पर असंतोष जताते हुए आफरीन शनिवार को एसएसपी से मिलने के लिए बुढ़ाना रवाना हो गई है। वहीं, रविवार को नवाजुद्दीन के फिर बुढ़ाना आने की संभावना है और माना जा रहा है कि अभिनेता मीडिया के समक्ष भी अपना पक्ष रख सकते हैं। आफरीन ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि मारपीट के दौरान घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे।

नवाज के निजी सचिव अनूप पांडे से भी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने इस बारे में पूछताछ की। निजी सचिव का कहना था कि नवाजुद्दीन किसी जरूरी कार्य से दिल्ली निकल गए हैं, वह रविवार को घर पर उपलब्ध रहेंगे। सचिव ने सफाई देते हुए कहा कि सीसीटीवी बंद नहीं हुए हैं। घटना का जो समय बताया गया है, उसकी फुटेज जल्द ही पुलिस को उपलब्ध करा देंगे। 
विज्ञापन


एसपी देहात राकेश कुमार जौली का कहना है कि पारिवारिक विवाद है या कुछ और है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले तीन दिनों से बुढ़ाना अपने घर-गांव आए हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार हैं और उन्हें जमीन से जुड़ा कलाकार माना जाता है। फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी उन्हें अपनी मिट्टी से बेहद लगाव है, वह जब भी काजीवाड़ा आते हैं, घर के कामकाज के अलावा खेतों पर फावड़ा चलाने से भी गुरेज नहीं करते। 

छोटे भाई की पत्नी ने एसपी देहात को दी तहरीर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई की पत्नी अपने माता पिता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के जाफराबाद मदीना मस्जिद के निकट गली नंबर 20 निवासी पीड़िता आफरीन शुक्रवार शाम अपने पिता मेहराजुद्दीन सिद्दीकी, मां शाईस्ता परवीन और चाचा रियाजुद्दीन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। 

आफरीन ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर 'पेट पर लात मारकर शिशु की हत्या का प्रयास' करने का आरोप लगाते हुए एसपी देहात को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार आफरीन का निकाह इसी साल 31 मई को बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुआ था।

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। बुधवार 28 सितंबर की रात करीब दस बजे उसके जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी, माजुद्दीन सिद्दीकी, ननद सायमा और पति मिनाजुद्दीन सिद्दीकी उसके कमरे में आए और डरा-धमका कर घर छोड़कर चले जाने को कहा। 

आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या करने की नीयत से पेट में लात मारी, जिससे उसके पेट में दर्द बना हुआ है। पीड़िता ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए।

 

'केजरीवाल और अखिलेश से संबंध हैं, कुछ नहीं बिगाड़ सकती'

ट्रैक्टर चलाते नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Amar Ujala
इसी बीच किसी ने बुढ़ाना कस्बे में ही रहने वाले उसके चाचा रियाजुद्दीन को खबर दी। सूचना पर चाचा और चाची ससुराल आए। आरोप है कि ससुराल वालों ने उन दोनों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। किसी तरह से चाचा-चाची उसे वहां से बचाकर लेकर आए। 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस दौरान मकान के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, ताकि मारपीट का कोई सुबूत न रहे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म अभिनेता जेठ ने उसे धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि उनके संबंध यूपी के सीएम अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से हैं।      

मुजफ्फरनगर के एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने बताया कि पीड़िता आफरीन ने अपने जेठ फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिजनों के खिलाफ मारपीट और पेट पर लात मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिस पर बुढ़ाना इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप सत्य पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

भाइयों में सबसे बड़े हैं नवाजुद्दीन

खेत में फावड़ा चलाते नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Amar Ujala
नवाज अपने पिता मरहूम नवाबुद्दीन के सबसे बड़े बेटे हैं। उनसे छोटे अजाजुद्दीन घर पर रहकर खेतीबाड़ी देखते हैं। तीसरे नंबर के अलमासुद्दीन देहरादून में एडवोकेट हैं। चौथे नंबर के फैजुद्दीन भी घर पर ही रहते हैं। पांचवें नंबर के समसुद्दीन मुंबई में अपने भाई नवाजुद्दीन के साथ रहकर उनका कामकाज संभालते हैं। माजुद्दीन सिद्दीकी छठे नंबर के हैं। सातवें और सबसे छोटे मिनाजुद्दीन हैं, जिनकी पत्नी आफरीन को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें