फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अवैध वसूली करने वालों का पता और फोटो तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बंदियों को जेल में सुविधा दिलाने, पिटाई से बचाने और गिनती कटवाने का झांसा देकर अवैध वसूली के मामले में पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, उनका कोई पता व पहचान नहीं बताई गई। जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह के दर्ज कराए मुकदमे की जांच भी दरोगा को सौंपी गई।

जेल अधीक्षक की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अवैध वसूली का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस पशोपेश में फंसी है, क्योंकि मुकदमे में एक आरोपी को नामजद किया गया दूसरे के बारे में कोई जानकारी नही दी गई। जिसको नामजद किया उसका भी पता नही लिखा गया। पुलिस आरोपी बनाए गए आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

- यह था मामला

डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने चार अप्रैल को जिला कारागार का निरीक्षण किया था। उन्होंने बंदियों से मिलाई करने आए परिजनों से बातचीत की थी। शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव जिजौला निवासी अनीसा ने डीजी को बताया था कि उसका देवर मुसव्वर एनडीपीएस एक्ट में बंद है। उसकी गिनती काटने के नाम पर 21 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन




इस मामले में जांच के बाद अवैध वसूली के आरोप में फवि व एक अन्य के खिलाफ जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

- इन्होंने कहा -

पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू की है। वादी व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों की तलाश शुरू की है। -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी

- जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका रोजाना दोनों ठेलों पर आना बताया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के फोटो उनके पास नहीं हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। विवेचक अभी उनसे आकर नही मिले है।- अभिषेक सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें