फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
शनिवार रात गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।। इस घटना के संबंध में खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। पुलिस तभी से इस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक खुर्शीद के फोन की कॉल डिटेल्स भी निकलवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर भी जान कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस लगातार पूछताछ की गई है। थाना प्रभारी पंकज राय का कहना है कि पुलिस की टीमें इस हत्याकांड के खुलासे में दिन-रात लगी हैं। बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें