फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा का किराया अब दस नहीं, देने होंगे पंद्रह रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अभी तक नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा का किराया दस रुपये लिया जाता था। मगर, अब यह किराया बढ़ा कर 15 रुपये कर दिया गया हैं। इससे एक तरफ जहां आमजन की जेब पर भार पड़ेगा तो इसे ई-रिक्शा चालकों ने महंगाई के कारण उठाया गया कदम बताया हैं।
विज्ञापन


जिले भर में लगभग नौ हजार पंजीकृत ई-रिक्शा हैं। इन रिक्शाओं का नगर में कोई रूट नहीं बनाया गया है। मगर, नगर के सभी मार्ग पर रिक्शा फर्राटा भरती हैं। ई-रिक्शा संचालन में सबसे बड़ी बात यह हैं कि सभी चालक किराया दस रुपये ही वसूल कर रहे थे। मगर, अब ई-रिक्शा चालकों ने एक यूनियन बनाकर किराया बढ़ाने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन से मुलाकात की थी और महंगाई का हवाला देते हुए दस के बजाए किराया पंद्रह रुपये करने की मांग की थी। इसके बाद एक अगस्त से किराया पंद्रह रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें