फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ के हत्याभियुक्तों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आसिफ के हत्याभियुक्तों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर एक सप्ताह पूर्व हुई आसिफ के हत्यारोपियों ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है। आसिफ के हत्यारोपी इतने शातिर निकले कि तमाम सुबूत, नामजद रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

शहर के महमूदनगर निवासी आसिफ की 23 अगस्त की दोपहर मिमलाना रोड पर शराब पिलाने के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने आसिफ के भाई दिलशाद को कॉल कर उसे घटना की जानकारी देते हुए शव उठाकर ले जाने की बात कही थी। भाई ने ही आसिफ की हत्या में चर्चित सोनू सक्का समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा, मौके से पुलिस ने नामजद कराए गए लोगों द्वारा ही हत्या किए जाने के सुबूत मिले थे। घटना से पहले आसिफ को ले जाते हुए बाइक सवार दो युवक भी सीसीटीवी फुटेज में आए थे। हालांकि सभी सुबूत, नामजद मुकदमा और सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस अब तक हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि आसिफ हत्याकांड में महत्वपूूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। बहुत जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें