फरार आरोपियों को पकड़ नहीं पाई पुलिस
मुजफ्फरनगर। शहर की मिलन मार्केट में चोरी के वाहन काटने के मामले को चार दिन हो गए, लेकिन कोतवाली पुलिस फरार आरोपियों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। एसएसपी ने इस मामले के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने को कहा है।
शहर के मेरठ रोड पर स्थित मिलन मार्केट में चोरी के वाहनों को काटे जाने की सूचना मिलने पर 12 जनवरी को एएसपी कृष्ण कुमार ने कई थानों की पुलिस को साथ लेकर मिलन मार्केट में छापा मारा था। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस टीम को साथ नहीं लिया था। वहां से शाकिर पुत्र मेहरबान निवासी खालापार, आजम पुत्र अखलाक निवासी रहमतनगर खालापार, सब्बू अंसारी पुत्र मोहम्मद रियाज निवासी मुगल गार्डन जामियानगर, मोहम्मद आलम पुत्र स्व. वशीर अहमद निवासी चिलकाना सहारनपुर को गिरफ्तार कर चोरी के दस इंजन बरामद किए थे। जबकि हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर, उमरशाद पुत्र अखलाक निवासी रहमत नगर खालापार मुजफ्फरनगर, हाजी पप्पू पुत्र खुुुर्शीद निवासी मोहल्ला तकिया कुरैशीयान मुजफ्फरनगर, अख्तर आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मोहल्ला मजर हसन चिलकाना सहारनपुर, मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश निवासी मुजफ्फरनगर व अब्दुल्ला पुत्र उम्मेद निवासी खालापार मुजफ्फरनगर फरार हो गए थे। सभी पर मुकदमा दर्ज किया था। फरार आरोपियों को पुलिस पकड़ना तो दूर, अभी तक उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है। विवेचक का कहना है कि कार्रवाई चल रही है।