अवैध रूप से डस्ट से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। अवैध रूप से डस्ट को भरकर ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक के चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक मालिक मौके से फरार हो गया।
ककरौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि जटवाड़ा गंगनहर पुल पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक में भरी डस्ट बिना रॉयल्टी के पाई गई। मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र के गांव सटला निवासी ट्रक चालक शाहवेज और क्लीनर मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया गया। मालिक अंकित कुमार गोयल. निवासी रामनगर दरवाजा थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।