मोरना पुलिस की गिरफ्त में आये अवैध हथियार बनाने के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस ने तमंचा फैक्टरी पकड़ी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए। हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस ने मौके से बरामद किए। गिरफ्तार बदमाश फरमान को जेल भेज दिया गया है।
ककरौली थाना में प्रेस वार्ता के दौरान सीओ भोपा गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को करीब 11 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग करते समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गांव कम्हेड़ा में अवैध रूप से तमंचा फैक्टरी चल रही है। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान बंद पड़े हुए गुड़ कोल्हू में अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्टरी मिली, जिसमें भारी मात्रा में बने व अधबने हथियार बरामद हुए हैं। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम फरमान उर्फ फॉरमैन, निवासी गांव कम्हेड़ा बताया है। आरोपी से 10 तमंचा, एक मस्कट एक एसएसबीएल गन देसी, कारतूस, नौ तमंचे अधबने, तीन बैरल 315 बोर एक ग्राइंडर मशीन आदि बरामद हुए हैं।