तितावी में ने भारी मात्रा मावा बरामद करती खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस ने टाटा मैजिक में लाया जा रहा मिलावटी मावा पकड़ा
तितावी। पुलिस ने टाटा मैजिक में भरकर ले जाया जा रहा मिलावटी मावा पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। कार्रवाई से मावा कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
सोमवार सुबह लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक टाटा मैजिक में मिलावटी मावा भरकर मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। पुलिस ने तितावी शुगर मिल के पास उक्त वाहन को पकड़ लिया और थाने ले आई। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तितावी थाने पहुंची। मावा ले जा रहे देवेंद्र व बबलू पुत्र रामकरण निवासी सावटू थाना भौराकलां ने बताया कि मावे को मुजफ्फरनगर मंडी ले जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए मावे के सैंपल ले लिए। वाहन में देवेंद्र और बबलू के अतिरिक्त रामफल, मदन, वसीम, राजीव उर्फ काला तथा सचिन का भी मावा लदा हुआ था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी चमन लाल ने बताया कि इन सभी के मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
मंडी से लिए रिफाइंड और तेल के नमूने
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दाल मंडी से रिफाइंड और सरसों के तेल का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। अभिहित अधिकारी चमन लाल ने बताया कि रजनीश कुमार की दुकान से गौरव ब्रांड के रिफाइंड कॉटन सीड ऑयल तथा भारत ब्रांड के सरसों के तेल का नमूना लिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अनिल कुमार कौशल, राजीव कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, प्रेमचंद, डॉ विकास कुमार, प्रेम कुमार त्रिपाठी, कृष्ण कुमार शामिल रहे।