आजाद हिन्द सरकार की 76वीं वर्षगॉठ के स्थापना दिवस समारोह में प्रस्तुति देते छात्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आजाद हिंद फौज की वर्षगांठ मनाई
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आजाद हिंद फौज की 76वीं वर्षगॉठ के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
मुख्य अतिथि दीप कुमार ने मां शारदा एवं नेताजी सुभाषचंद बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। भारतीय शिक्षा समिति पउप्र के मंत्री अरुण खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता में अनेकों वीरों ने अपना बलिदान दिया, जिनमें नेता जी सुभाषचंद बोस का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है। खंडेलवाल ने कहा कि नेताजी का एक ही उद्देश्य था, एक ही मिशन था, भारत की आजादी... माँ भारती को गुलामी की जंजीर से आजाद कराना, यही उनकी विचारधारा थी, और यही उनका कर्मक्षेत्र था। मुख्य वक्ता दीप कुमार ने कहा कि सुभाष चंद बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने देश से बाहर अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आजादी की लड़ाई में एक तरह से परोक्ष रूप से अहम भूमिका निभाई थी।