फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 110 लीटर अपमिश्रित शराब पकड़ी

विज्ञापन
अवैध शराब की भट्टी चलाने वाले आरोपियों को जेल भेजती ककरौली पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुलिस ने 110 लीटर अपमिश्रित शराब पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। ककरौली पुलिस ने मीरावाला के जंगल में छापा मारकर दो आरोपियों को अपमिश्रित शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से सैकड़ों लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को ककरौली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मीरावाला के जंगल में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से करीब 110 लीटर अपमिश्रित शराब व 200 लीटर लहन डेढ़ किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम धर्मेंद्र ग्राम भुआपुर थाना ककरोली व सुखा उर्फ सुखविंदर निवासी डेरा दरियाबाद बताया। जबकि फरार साथी का नाम राजबल उर्फ राजवीर निवासी ग्राम धारीवाला थाना ककरौली बताया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। मौके से बरामद 200 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें