फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुरकाजी में पुलिस के हत्थे चढ़ा याकूब उर्फ कोबरा, 31 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 05:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में पुलिस ने गोकशी और आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी याकूब उर्फ कोबरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में पुलिस ने गोकशी और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे याकूब उर्फ कोबरा को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर पटरी से आने की सूचना पर गांव कम्हेड़ा के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भोपा थाने में 24, कोतवाली नगर व नई मंडी मुजफ्फरनगर में एक-एक और पुरकाजी थाने में 5 सहित कुल 31 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें