फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बकरीद पर मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
ईद- उल- जुहा पर शहर के ईदगाह पर बैररिकेटिग करते पुलिसकर्मी।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लॉकडाउन में बकरीद पर मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा के त्योहार पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। शहर में सभी प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही बेरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई। हर व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। बिना वजह घूमने और मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई।
अमर उजाला टीम ने शनिवार को सुबह छह बजे से ही पुलिस व्यवस्था को लेकर रियल्टी चेक किया। इस दौरान शहर क्षेत्र में सभी मुख्य चौराहों शिवचौक, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक, अलमासपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, महामना मालवीय चौक समेत सभी स्थानों पर पुलिस मुस्तैद दिखी। बेरिकेडिंग लगाकर सभी चौराहों पर केवल थोड़ा सा रास्ता आवाजाही के लिए रखा गया, जहां से सभी लोगों को पूछताछ व जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। इस दौरान अमर उजाला टीम ने सभी चौराहों पर रियल चेक करते हुए अलग-अलग कारण बताकर निकल जाने की गुजारिश की, लेकिन बिना वाजिब वजह के किसी भी चौराहे पर आगे बढ़ने नहीं दिया गया। अकारण घूमने वाले और मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने की भी कार्रवाई की गई। सुबह 8.30 बजे डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव भी सड़कों पर निकल गए, जिन्होंने सभी ड्यूटियां चेक कर पुलिस व्यवस्थाओं को परखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं करने दी गई खुले में कुर्बानी
मुजफ्फरनगर। ईद-अल-अजहा पर मुस्लिम क्षेत्रों में पुलिस विशेष तौर पर अलर्ट रही। लगातार गश्त करते हुए मस्जिदों में किसी भी व्यक्ति को सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए जाने नहीं दिया गया। वहीं, किसी को भी खुले में कुर्बानी नहीं करने दी गई। विगत वर्षों की भांति पशु अवशेष भी इस बार कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें