फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोहद्दीनपुर में चोरी, फायरिंग की घटना में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव मोहद्दीनपुर में पूर्व ग्राम प्रधान के देवर के घर में हुई चोरी, बदमाशों के फायरिंग करने की घटना में पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना को चार दिन बीत गए हैं।
विज्ञापन

गांव मोहद्दीनपुर में चार दिन पूर्व 26 जून की अलसुबह करीब ढाई बजे ग्राम प्रधान बुंदिया के देवर अनवर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने नीचे के दोनों कमरों में अलमारी के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी किए थे। अनवर के मकान में संदिग्ध लोगों को घूमता देखकर पड़ोसी ने पीड़ित परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। जिस पर शोएब उर्फ पाशा, अमजद अनवर के मकान पर पहुंचे। इस दौरान चोर दोनों युवकों पर फायर कर फरार हो गए थे। पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति तौसीफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। भागते हुए चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें