फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुलिस व व्यापारी की बैठक, सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श

Thu, 23 Nov 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में एसपी अपराध प्रशांत कुमार ने बैठक कर व्यापारियों से सुरक्षा के बारे में सुझाव का आदान प्रदान किया। व्यापारियों की समस्याएं भी जानी।

एसपी अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक की। व्यापारियों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। एसपी अपराध ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। रात में प्रकाश की व्यवस्था रखें। चौकीदार को भी रखें। व्यापारिक कार्यों के दौरान नगद रुपये इधर से उधर ले जाते समय पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से खतरा होने पर पुलिस को सूचना दें। इस दौरान व्यापारियों से समस्याएं भी जानी गईं। व्यापारियों की हर समस्या का गंभीरता से निस्तारण करने को कहा गया। इस दौरान सीओ सिटी राम आशीष यादव, सीओ हेमंत कुमार, थाना सिविल लाइन, नई मंडी कोतवाली, यातायात पुलिस निरीक्षक, अग्निशमन अधिकारी व राकेश त्यागी, शलभ गुप्ता, अजय सिंघल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें