फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
जानसठ में सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के तैनात पुलिस बल। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर जनपद में ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। हाईवे के साथ ही संपर्क मार्ग व मुख्य चौराहों पर फोर्स तैनात रहा।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के साथ ही गणतंत्र दिवस पर सपा पदाधिकारियों ने भी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर जनपद में मंगलवार को पुलिस अलर्ट रही। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद को चार जोन व 20 सेक्टर में बांटकर सभी थाना प्रभारियों को हर समय गश्त पर रहने के निर्देश दिए थे। शहर क्षेत्र में भी पुलिस तैनात रही। हाईवे के साथ ही जिले के संपर्क मार्गों और मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी की भी दो कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिले में कई स्थानों पर ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। नई मंडी क्षेत्र में पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसमें पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। मीनाक्षी चौक, अस्पताल चौक समेत कई स्थानों पर ट्रैक्टरों को रोका गया। वहीं, किसानों को ट्रैक्टरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र से शहर में घुसने से रोकने के लिए भी सभी संपर्क मार्गों पर फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें