फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का इलाज कराने के लिए रची लूट की साजिश

विज्ञापन
नमकीन सेल्समैन से लूट के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बेटी का इलाज कराने के लिए रची लूट की साजिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/तितावी। बेटी का इलाज कराने के खातिर युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर नमकीन कारोबारी की 3.50 लाख रकम की लूट की साजिश रच डाली। पुलिस ने चंद घंटों में लूट का खुलासा कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी आशीष शहर के जानसठ बस स्टैंड स्थित नमकीन फैक्टरी काकाजी नमकीन में काम करता है। मंगलवार को वह टाटा-एस वाहन से नमकीन सप्लाई करने शामली गया था, जहां से करीब 6.50 लाख रुपये की वसूली कर वह मुजफ्फरनगर लौट रहा था। करीब 11.30 बजे आशीष ने नमकीन फैक्टरी मालिक विनोद बंसल के साथ ही पुलिस को भी फोन कर सूचना दी कि तितावी-बाबरी बॉर्डर पर बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसका टाटा-एस रुकवा लिया और एक थैले में मौजूद 3.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व एसओ कपिलदेव मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला पूरी तरह संदिग्ध पाया गया, जिस पर आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चंद घंटे बाद ही उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पूछताछ के बाद आशीष के भाई भीम को भी गिरफ्तार कर लूटी गई रकम को बरामद कर लिया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसकी दो बेटियां अमिका (5) व सृष्टि (3) वर्ष है। इनमें सृष्टि के दिल में जन्म से ही छेद है, जिससे वह अक्सर बीमार रहती है। उसके इलाज में डॉक्टर्स ने करीब दो लाख का खर्च बताया था, जिस पर आशीष ने नमकीन कारोबारी से दो लाख रुपये उधार मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इस पर आशीष ने बेटी का उपचार कराने की खातिर लूट की साजिश रच डाली। सीओ ने बताया कि लूट की रकम को बरामद कर लिया गया है। आरोपी आशीष व भीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें