फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर गणपति की प्रतिमाओं से सजे बाजार

विज्ञापन
दुकानदार राजीव कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विघ्न विनाशक की भक्ति के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणेश चतुर्थी पर लालबाग के बादशाह की पूजा-अर्चना के सामान से बाजार सज गए हैं। दुकानों पर भगवान गणेश की विभिन्न स्वरूप की प्रतिमाएं बरबस ही श्रद्धालुओं को अपनी तरफ खींच रही हैं।
शनिवार को मनाएं जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व पर विघ्न विनाशक की पूजा-अर्चना के लिए लोगों में उत्साह बनने लगा हैं। इस बार घरों में गणपति बप्पा विराजगान होंगे। शहर के बाजारों में सिद्धि विनायक की विभिन्न स्वरूप मिट्टी की प्रतिमाओं के अलावा पटके, मालाएं, पगड़ी, मुकुट, चौकी, आसन, धोती वाली पोशाक, बिंदी, कडे़, नग वाले तिलक के साथ ही गणपति के बैठने के लिए आकर्षक सिंहासन दुकानों पर बिक रहे हैं। अष्टधातु और पीतल की मूर्तियां भी लोगों को अपनी तरफ खींच रही हैं। कोरोना की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों रोक होने से शहर में कही भी गणपति की बड़ी प्रतिमाएं दिखाई नहीं दी हैं। पर्व के कई दिन होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने संकटमोचक की प्रतिमाओं और पूजा-अर्चना के सामान की खरीदारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार
श्रद्धालुओं में प्रथम पूज्य गौरी पुत्र गणेश की पूजा के लिए अपार उत्साह हैं। पर्व में समय होने से अभी बिक्री कम हैं। नजदीक आने पर बाबा की कृपा से सभी सामान बिक जाएगा।
-मनीष अग्रवाल दुकानदार चौड़ी गली नई मंडी
-वैश्विक महामारी कोरोना को देखने हुए इस बार माल कम मंगाया गया हैं। लोगों में खरीदारी के प्रति अभी से उत्साह हैं। घरों मेें ही इस बार गणपति की पूजा होगी, इसलिए छोटी प्रतिमाएं ही मंगाई हैं।
विज्ञापन

-राजीव कुमार दुकानदार रुड़की रोड
-विसर्जन के लिए गणपति की कच्ची मिट्टी से बनी मूर्तियों की मांग हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकान पर गणेश जी की पूजा-अर्चना से संबंधित सभी सामान हैं। अभी काम अच्छा हैं।
-अभिषेक अग्रवाल दुकानदार बिंदल बाजार नईमंडी

दुकानदार मनीष अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें