फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का पालन कराएं

Tue, 08 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने कहा  नौ दिसंबर को अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। अधिकारी आदर्श आचार संहिता का प्रभावी तरीके से पालन कराएं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के सभागार में अंतिम चरण से जुडे़ सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट  को संबोधित करते  डीएम ने कहा आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन होना चाहिए। अधिकारी प्रत्याशियों पर सीधे निगाहे रखें। प्रेक्षक वीरेश कुमार ने कहा चुनाव आयोग ने जो आदर्श आचार संहिता लागू की है, उसका सही तरीके से पालन होना चाहिए।

प्रधान और पंचायत सदस्य के लिए खर्च की सीमा निर्धारित की है।  चिन्हित मतदान केंद्रों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाए। इसमें सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा, एडीएम (वित्त) सुनील सिंह आदि रहे।  वहीं, मतगणना का समय अब आठ के स्थान पर सुबह सात बजे कर दिया। मतगणना 13 दिसंबर को सुबह सात बजे प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, जिला पंचायत के चुनाव में मतगणना 48 घंटे चली थी। मतगणना में देरी के चलते जिला प्रशासन पर भी आरोप लगे थे। इस बार मतगणना तेजी के साथ पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें