फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई पुन: विवेचना की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने नई मंडी थाने के विवेचक पर आरोपी पक्ष से साज खाने का आरोप लगाते हुए मामले की पुन: विवेचना किसी अन्य थाने से कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि 25 अक्तूबर को शाहपुर क्षेत्र के गांव निरमानी निवासी तीन लोगों ने दो साथियों के साथ भोपा रोड से उसका अपहरण कर लिया था। पांचों लोगों ने महिला के साथ अज्ञात स्थान पर लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर नई मंडी थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमे की जांच कर रहे विवेचक ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए। आरोप है कि विवेचक ने आरोपी पक्ष से साज खाकर एफआर लगा दी है। इस संबंध में पीड़िता ने मुख्यमंत्री के साथ ही आला अफसरों को भी शिकायत की थी। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की पुन: विवेचना किसी अन्य थाने से कराए जाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही आरोपी पक्ष से साज खाने के मामले में भी विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने महिला को मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें