मुजफ्फरनगर। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से श्रीबाला जी धाम मंदिर रोड पर स्थित विद्यालय जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 80 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
कोच राखी ने बताया कि सब जूनियर और सीनियर वर्ग में आरव, अयांश पाल, प्रणव, कनिष्का, अभिराज जोशी, अवन्या, श्रीचौहान, परी चौधरी, दृष्टि, उज्जवल, आहना, वैष्णवी, प्रहलाद सैनी, आदित्य मित्तल, कन्हैया, मुस्कान, अनुभव, पूजा शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सिया, आराधना, वंश शगुन बुशरा खान, आयजा, असद, कृष्णा, राघव, दक्षवीर, आकाश, सावन कुमार ने रजत पदक जीता।
अनुभव, आदित्य, रक्षित, फरहान, हिमांशु, सूरज, कार्तिक ने कांस्य पदक हासिल किया। एसोसिएशन जिला सचिव मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेता राज्य स्तरीय पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में रिकू गोयल, डॉ. प्रवेंन्द्र दहिया, डॉ. राजीव, दीपक योगी, सचिन शर्मा, पवन धीमान शामिल हुए।