फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर

Sun, 25 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभांरभ कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन


अलग-अलग वर्ग में हुई बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों को हराने की होड़ रही। दर्शक हौसला अफजाई करते रहे।

सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन पंवार प्रथम, विवेक द्वितीय, सत्यजीत तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की दौड़ में परवेज पहले, गौरव बालियान दूसरे और शुभम तीसरे नंबर पर रहे। 5000 मीटर की स्पर्धा में हरेंद्र फर्स्ट, अंकुश सेकेंड, आशीष थर्ड रहे।

सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में गार्गी मुद्गल अव्वल, गुलफशा दूसरे और साक्षी चौधरी तीसरे स्थान पर रही। 1500  मीटर रेस में आरुषि, काजल शर्मा, दीपा सिंह शीर्ष स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मीना प्रथम, सुशीला द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान कब्जाया।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग की स्पर्धा की 100  मीटर रेस में राहुल प्रथम, अभिषेक द्वितीय, जयकुल तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की रेस में रवि चौधरी, अमित, प्रिंस क्रमश: शीर्ष स्थान पर रहे। 3000 मीटर की रेस में रवि चौधरी फर्स्ट, शुभम सेकेंड, प्रशांत थर्ड रहे।

गोला फेंक में अतुल पहले, प्रशांत दूसरे और रंजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100  मीटर स्पर्धा में बुशरा प्रथम, सीमा रानी द्वितीय, कल्पना तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर की दौड़ में रुबी कश्यप ने पहला, तनु ने दूसरा, काजल ने तीसरा स्थान कब्जाया।
विज्ञापन


लंबी कूद में आयशा फर्स्ट, शालिनी सेकेंड, निशा थर्ड रही। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में सागर नायक ने पहला स्थान हासिल किया। शिवम दूसरे और अरमान तीसरे नंबर पर रहे। गोला फेंक में कुणाल कांबोज प्रथम, प्रशांत राठी द्वितीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें