फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदेन स्कूल की क्रीड़ा प्रतियोगिता का पहला दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन नन्हे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अतिथियों ने विजेताओं का हौंसला बढ़ाया।
पहले दिन की खेल प्रतियोगिता का एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही बच्चों का चहुमुखी विकास संभव है। खेल व्यक्तित्व निर्माण के लिए बहुत आवश्यक है। किताबों से हम केवल ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। क्रिकेट या हॉकी ही नहीं बल्कि सभी खेल महत्वपूर्ण है।
विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए अतिथि को सलामी दी। टेडी बियर रेस, ब्लॉक बिल्डर, जेलीफिश, कैरेट एंड रैबिट रेस, 100 मीटर रेस, लेमन स्पून, साइकिल रेस, 400 मीटर दौड़ कराई गई। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी सूझबूझ और कठोर परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक विश्व रतन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य का चरित्र ऊंचा होता है। साथ ही खिलाड़ी अनुशासन, संगठन आदि गुणों को सीखते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्या धारा रतन, अनुष्का जैन, प्रियांशी, कृष्णा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें