फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाद सुलझा, चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर लगेगा अनावरण वाला शिलापट

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं के नामों की सूची मूर्ति के पास लगाई जाएगी
विज्ञापन

- सहमति के बाद पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को नवनिर्मित स्थल पर स्थापित कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में मुख्य चौक पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को सुंदरीकरण स्थल पर स्थापित कराने को लेकर भाजपा और रालोद नेताओं के बीच चली आ रही खींचतान समाप्त हो गई है। नवनिर्मित मूर्ति स्थल पर रालोद विधायक राजपाल बालियान का अनावरण वाला शिलापट लगाया जाएगा, जबकि मूर्ति स्थल के बराबर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, निवर्तमान विधायक उमेश मलिक के नाम वाला बोर्ड लगाया जाएगा। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को नवनिर्मित स्थल पर स्थापित कराया गया
कस्बे में मुख्य चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापित है । नगर पंचायत ने मुख्य चौक के सुंदरीकरण को लेकर लगभग दो वर्ष पूर्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापित करने को लेकर एक स्थल बनाया था। मगर, इसी बीच सुंदरीकरण के शिलापट पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान , निवर्तमान विधायक उमेश मलिक और निवर्तमान चेयरमैन प्रमेश सैनी का नाम अंकित कराया गया। इस पर रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान ने आपत्ति की थी । रालोद विधायक का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को उन्होंने स्थापित कराया था और मूर्ति का अनावरण तत्कालीन रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने तीन मार्च 2008 को किया था। इसके चलते मूर्ति स्थल पर किसी अन्य नेता के नाम का शिलापट नहीं लग सकता। इसके बाद नवनिर्मित स्थल पर मूर्ति स्थापित नहीं हो सकी थी ।
विज्ञापन

इसे लेकर समाजसेवी डॉ प्रदीप चौहान और अन्य ने भाजपा नेताओं और रालोद विधायक से वार्ता की। वार्ता के बाद हल निकला कि नवनिर्मित मूर्ति स्थल पर रालोद विधायक का अनावरण वाला शिलापट लगाया जाएगा जबकि मूर्ति स्थल के बराबर में केंद्रीय राज्य मंत्री, निवर्तमान विधायक व निवर्तमान चेयरमैन का बोर्ड लगाया जाएगा। दोनों दलों के नेताओं के बीच सहमति बन गई।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, समाजसेवी डॉ प्रदीप सिंह चौहान, कपिल सैनी सुधीर चौधरी , धर्मपाल सिंह, सत्येंद्र प्रधान व नरेश बालियान व ईओ प्रवीण मिश्रा आदि लोगों की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति को नवनिर्मित स्थल पर स्थापित कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें