हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर चल रहे खेल सप्ताह की द्वितीय प्रतियोगिता जूडो कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर चल रहे खेल सप्ताह की द्वितीय प्रतियोगिता जूडो कराई गई। इसमें खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग के 71 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जूड़ो प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला जूडो संघ के सचिव सोनू सैनी ने किया। क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि 35 किलो भार वर्ग में कार्तिक ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय, अनिल और लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 किलो भार वर्ग में शिवांश प्रथम, आयुष द्वितीय, चिराग और जैद तृतीय रहे। 45 किलो भार वर्ग में सार्थक प्रथम, मनीष द्वितीय, लक्ष्य और तनिष्क तृतीय रहे।
50 किलो भार वर्ग में हर्ष ने प्रथम, देवांश ने द्वितीय, फैजल और हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलो भार वर्ग में पारस प्रथम, आशीष द्वितीय, फरदीन और आदित्य तृतीय रहे। 60 किलो भार वर्ग में उदय प्रथम, बॉबी द्वितीय, विशाल और अमन तृतीय रहे। 66 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक प्रथम, आदित्य द्वितीय, इशांत और सूर्या तृतीय रहे।
73 किलो भार वर्ग में अर्ष ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, हरित और हेमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 81 किलो भार वर्ग में तुषार प्रथम, अहमद ने द्वितीय, हर्षित और आदर्श तृतीय रहे। अंडर-90 किलो भार वर्ग में सोनू प्रथम, अनुज द्वितीय, अखिल और उदयवीर तृतीय रहे।
इस मौके पर किरन गौतम, अंकित कुमार, परमजीत, अमित पाल, तालिब, रवि सिंह, प्रदीप कुमार, उपेंद्र चौहान मौजूद रहे।