फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव पर पौधा रोपण कार्यक्रम

विज्ञापन
बुढ़ाना में पौधा रोपण करते वन विभाग के अधिकारी व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हिंडन नदी के किनारे लगाए पौधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/मोरना। वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों व समाजसेवियों ने हिंडन नदी के किनारे पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। सब डिविजनल ऑफिसर श्वेता सेन ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस मौके पर बुढ़ाना के रेंजर सुरेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, डॉ. राजीव कुमार व डॉ. शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर मोरना में गांव महाराज नगर में वन महोत्सव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन सुरक्षित और संरक्षित होगा। पेड़ पौधे मानव जीवन का मुख्य आधार है, इसके लिए प्रत्येक मानव को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वन दरोगा शबी हैदर ने कहा कि सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गंगा किनारे बसे गांवों को हरित क्रांति योजना से जोड़ा गया है। युवा वर्ग को आगे आकर पेड़ पौधों को अपने जीवन से जोड़ना चाहिए। ताकि आने वाली नस्ले को शुद्ध वातावरण प्रदान किया जा सके। आयोजन में रमेश चंद, सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें