फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने कोविड़ हैल्थ डेस्क का किया उद्धाटन

विज्ञापन
बुढ़ाना में तहसीलदार ने कोविड़ हैल्थ डेस्क का शुभारंभ किया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तहसीलदार ने कोविड हेल्थ डेस्क का किया उद्घाटन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील व देहात क्षेत्र को कोरोना महामारी से बचाने के लिए तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने अपने न्यायालय के पास कोविड हेल्थ डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों व कर्मचारियों से मास्क पहनकर ही तहसील मुख्यालय में आना अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर व सभी कार्यालयों में कर्मचारी व ग्रामीण उचित दूरी बनाकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर न आने वाले तथा उचित दूरी न बनाने वाले ग्रामीण की कोई बात नही सुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यायालय में आने वाले ग्रामीण के साबुन से हाथ धुलवाकर सैनिटाइज करके ही प्रवेश दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में अलग से भी कर्मचारियों व ग्रामीणों के लिए सैनिटाइजर रखा गया है। देहात से आने वाले ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी करवाई जाएगी। उन्होंने बिना कारण घर से बाहर निकलने अथवा तहसील मुख्यालय में न आने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें