फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर पौधारोपण शुरु

विज्ञापन
शाहपुर रोड पर पौधरोपण करते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष एवं अन्य भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर पौधरोपण शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने जिले में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए बुढाना-शाहपुर मार्ग पर अपनी देखरेख में 1600 पौधे लगवाए। उन्होंने जिले की जनता से अपील की कि वह इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। हम सबको मिलकर मुजफ्फरनगर को हरा-भरा बनाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे पीनना बाईपास पर पेट्रोल पंप से शाहपुर रोड पर पौधरोपण हुआ। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने पौधरोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने खुद पौधे लगाने के साथ लोगों को भी प्रेरित किया। कहा कि मुजफ्फरनगर से बड़ौत तक 52 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इस पूरे मार्ग पर पौधरोपण होगा। छह जुलाई तक पूरे मार्ग पर पौधे लग जाएंगे। शुक्रवार को शाहपुर तक 1600 पौधे लगाए गए। जिले की जनता से आह्वान किया कि पौधरोपण अभियान में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। पर्यावरण की सुरक्षा और जिले को हरा-भरा बनाने में हम सबको अपनी भूमिका निभानी है। मंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौजूद रहे। उन्होंने भी साथ मिल कर पौधरोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, अमित चौधरी, नितिन मलिक, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, रेनू गर्ग, रमेश खुराना, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, अमित राठी, वीरेंद्र प्रधान, अवनीश चौधरी, अजय बालियान, प्रदीप बालियान, एकांश त्यागी, गौरव पंवार, नरेंद्र चौधरी, देवेंद्र प्रधान, बालेंद्र प्रधान, लाल्ला प्रधान, लुकमान, सांवरिया, देवकी शर्मा, डॉ विपिन, मयंक, सतेंद्र प्रधान, आनंद त्यागी, तेजवीर, रविंद्र प्रधान, नीरज, धर्मपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें