गंगा बेराज पर हैदरपुर वेटलैंड में पौधरोपण करते वन विभाग कर्मचारी एंव सामाजिक कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगा किनारे के गांवों में पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में वन विभाग के सहयोग से नमामि गंगे में युवाओं की सहभागिता परियोजना के अंतर्गत एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
नमामि गंगे कार्यक्रम में गंगा किनारे के ग्रामों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा एवं जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा के नेतृत्व में जानसठ ब्लॉक के गांव स्याली व हैसुनपुर के गंगा दूतों ने हैदरपुर झील के किनारे पौधरोपण किया। सभी सदस्यों द्वारा प्रतिदिन एक पौधा लगाने की शपथ ली गई। जीवनदायिनी गंगा मां को साफ रखने एवं दूषित ना करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार के साथ मिलकर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सुबोध शर्मा ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में नमामि गंगे के गंगा दूतों में स्याली की टीम से मोहन कुमार, पारस, अमित आदि व गांव हुसैनपुर से मोहन कुमार, वरुण आदि साथ ही साथ समाजसेवी नाहर सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजय, आजाद अब्बासी का सहयोग रहा है।