फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली : डेढ़ किमी लंबी सड़क में गड्ढे बेशुमार

विज्ञापन
रोहाना की सड़क में बने गड्ढे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बदहाली : डेढ़ किमी लंबी सड़क में गड्ढे बेशुमार
विज्ञापन

रोहाना। सहारनपुर स्टेट हाईवे से रोहाना खुर्द होते हुए रोहाना कलां जाने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क के गड्ढे भरने या निर्माण कराने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी और आरईएस विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। इसके चलते चीनी मिल में शुरू हुए नए पेराई सत्र में किसानों को टूटी सड़क से होकर ही गन्ने ले जाने पड़ेंगे।
सहारनपुर स्टेट हाईवे से रोहाना खुर्द व रोहाना कलां होते हुए बरला हाईवे पर निकलती है। इस सड़क पर रोहाना खुर्द व रोहाना कलां के बीच का डेढ़ किमी का हिस्सा पीडब्लूडी के तहत आता है, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। करीब ढाई साल पूर्व इस सड़क का निर्माण सीएम योजना के तहत आरईएस विभाग द्वारा चौड़ीकरण करते हुए किया गया था। निर्माण के करीब छह माह बाद ही यह सड़क टूटकर पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

सरकार द्वारा हाल ही में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद इस सड़क के दिन बहुरने की उम्मीद दूर तक नजर नहीं आती। दरअसल, पीडब्लूडी के तहत आने वाली सड़क का निर्माण आरईएस ( ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) द्वारा करा दिया गया, जिसके बाद पीडब्लूडी ने इस सड़क के निर्माण या गड्ढामुक्त करने से हाथ खड़े कर दिए।
ग्रामीणों द्वारा लगातार इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन दोनों विभाग एक-दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी डालते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं। नतीजतन, पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हुई यह सड़क जस की तस पड़ी हुई है। आगामी पेराई सत्र में किसानों को इसी टूटी सड़क से होकर चीनी मिल में गन्ने डालने पड़ेंगे, जिससे उनके वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा है।
विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसका समय पूरा हो चुका है। अब नियमानुसार इस सड़क के निर्माण या इसे गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी पीडब्लूडी की है। - नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन

सड़क निर्माण के बाद से आरईएस द्वारा पीडब्लूडी को हैंडओवर नहीं किया गया है। जब तक यह सड़क हैंडओवर नहीं की जाती, तब तक विभाग द्वारा इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं कराया जा सकता। - अजय भास्कर, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें