फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के चार सप्लायरों को बुढ़ाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। एक पिस्टल एवं तीन तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद शस्त्रों के प्रधानी चुनाव में प्रयोग होने की संभावना थी। अवैध शस्त्रों के सप्लायर रक्षित त्यागी गिरोह से इस गिरोह के संपर्कों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में बताया कि शनिवार रात बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को बुढ़ाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एचपी गैस गोदाम के पास चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। तलाशी में एक पिस्टल, तीन तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में बुढ़ाना कोतवाली के गांव टांडा माजरा निवासी आर्यन, जौला निवासी सुहैल राना, अलीपुर अटेरना निवासी वंश पाल व शाहपुर थाने के गांव कबीरपुर निवासी अनस हैं।
विज्ञापन

आर्यन व सुहैल राना ने पूछताछ में बताया कि वह सभी अवैध शस्त्रों की सप्लाई का कार्य करते हैं। वह मुंगेर से शस्त्र खरीद कर तमंचा दस से पंद्रह हजार व पिस्टल पचास हजार रुपये में मांग के आधार पर बेचते हैं।
इससे हुए लाभ को आपस में बांट लेते हैं। वह अपने साथी अनस व वंश को सप्लाई देने के लिए आए थे। पुलिस ने चारों को मौके से पकड़ लिया। उनके यह दोनों साथी भी शस्त्र बेचने का काम करते हैं। गिरफ्तार आर्यन के खिलाफ गैंगस्टर सहित चार मामले बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज हैं।
पिस्टल पर मेड इन इटली लिखा हुआ है। अन्य तीनों का आपराधिक इतिहास अभी सामने नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें