फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी स्कूल बस में जा घुसी मीट लदी पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ी स्कूल बस से टकराई पिकअप
विज्ञापन

भोपा। कस्बे में घर के बाहर खड़ी स्कूल बस में पीछे से आई मीट लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने पिकअप सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
कस्बा निवासी सुभाष एक पब्लिक स्कूल में बस चालक है। रोजाना स्कूल का समय पूरा होने के बाद वह बस लाकर अपने घर के बाहर खड़ी कर देता है। रविवार को भी स्कूल बस घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मीट लदी पिकअप वहां पहुंची और खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार जनपद बिजनौर के कस्बा स्योहारा निवासी तीनों घायलों वसीम, तंजीम व तसलीम को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने पिकअप में मीट लदा होने की जानकारी मिलने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पिकअप मालिक भी मौके पर जा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बाद में थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती के बीच चल रहा विवाद निपटाया
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी युवक का निकाह करीब चार साल पूर्व छपार क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी युवती से हुआ था। करीब एक साल पूर्व दंपती को बेटी हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। करीब आठ माह से युवती अपने मायके में ही रह रही थी। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व युवक द्वारा पत्नी को नोटिस भेज दिया गया, जिसे लेकर युवती पक्ष रविवार को थाने पहुंचा और युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर सामाजिक संस्था अस्तित्व की कार्यक्रम अधिकारी शादाब जहान भी थाने जा पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर दंपती को फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया। इसके बाद विवाद का निपटारा कर दोनों को एक साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें