फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल में एक फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना भी की गई, जिसका उद्धाटन सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी सेंटर से लोगों के स्वास्थ्य सुधार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था चेयरमैन डॉ. अशोक अरोड़ा ने बताया कि विश्व स्तर पर रेडक्रॉस की स्थापना वर्ष 1862 में हुई थी। इसके जनक सर हेनरी डोनेट हैं। जनपद में भी इस समय लगभग 250 आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि स्थापित कराए गए फिजियोथेरेपी सेंटर से मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय वर्मा, डॉ.राजीव, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा, सभासद अमित पटपटिया, उद्योगपति नीलकमलपुरी, डॉ. विवेक, ईश जुनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें