सहारनपुर। सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि सांसद इमरान मसूद द्वारा की जा रही पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और पीडीए की आलोचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सांसद इमरान मसूद जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं, वह गलत है। वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर ने आरोप लगाया कि काजी परिवार ने सदैव अपने स्वार्थ की राजनीति की है। आरोप लगाया कि सांसद इमरान मसूद ने हमेशा ही अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए राजनीतिक पार्टी का इस्तेमाल किया है। वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा ने कहा कि सांसद का परिवार जीवन भर कांग्रेस को खूनी पंजा बताता रहा और आवश्यकता पड़ने पर आज वह कांग्रेस की ही शरण में हैं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चौधरी जुमला सिंह, प्रदेश सचिव राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, शाहिद मंसूरी, दानिश मलिक, सनी कुमार, मोहम्मद सोहेल, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।