-पीड़िता दो माह की हुई गर्भवती, एसएसपी से की मामले की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंंडी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बैंक की झूठी स्कीम बता कर तीन लाख 60 हजार भी ठग लिए। पीड़िता दो माह की गर्भवती है।
पीड़ित युवती अपने परिजनों संग बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे बैंक की झूठी स्कीम समझा कर उससे छह साल तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये लिए हैं।
इसी बीच युवक ने शादी का झांसा देकर कई माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। वह दो माह की गर्भवती है। अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। साथ ही दूसरी युवती से शादी कर रहा है। शादी में अड़चन डालने पर भाई को मार डालने की धमकी दी है। वहीं उसकी बुआ ने उसे गर्भपात वाला इंजेक्शन लगाया है। एसएसपी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।