उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
सरकार और समाज रथ के दो पहिए: मौर्य
गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सरकार और समाज एक ही रथ के दो पहिए हैं। समाज के सहयोग से ही सरकार चलती है। प्रदेश सरकार तीर्थ स्थलों का विकास कर रही है। शुकतीर्थ में गंगा का पानी लाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की जाएगी।
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उधर, डिप्टी सीएम की समीक्षा बैठक के लिए ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों ने शुकदेव आश्रम में तैयारी की।
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
शुकतीर्थ में कब आएगी गंगा की जल धारा
शुकतीर्थ में कब आएगी गंगा की जल धारा? उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से संत-महात्माओं का ये सबसे बड़ा सवाल रहा। स्वामी ओमानन्द ने कहा कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर धार्मिक नगरी में गंगा का अविरल प्रवाह लाने की डिप्टी सीएम से मुख्य मांग की गई। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए जाने की बात कही है।