फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाल कर नहीं रख सके वोटर स्लिप, पहचान-पत्र और आधार कार्ड के बिना डाली वोट      

Mon, 13 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Voter ID Card
विज्ञापन
मतदान में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने बिना वोटर स्लिप और पहचान-पत्र के वोट किया है। इन वोटरों ने वैकल्पिक स्रोतों के माध्यम से वोट डाले। मीरापुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटरों ने बिना वोटर स्लिप के वोट डाले हैं। इनमें पेंशन, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य दस्तावेजों के जरिये मतदान किया।
विज्ञापन

       
11 फरवरी को हुए मतदान में इस बार वोटरों ने उम्मीदवारों पर वोटों की बारिश की है। चुनाव आयोग ने वोटरों को राहत देने के लिए इस साल एक पेज पर दो ही वोट स्लिप रखी हैं। जिस पर वोटर की संपूर्ण डिटेल दी गई। वोटर पर्ची को चुनाव आयोग ने बीएलओ को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए थे।  इसके लिए जिले की सभी विधानसभाओं में वोटर स्लिप पहुंचाई गई। लेकिन मतदान के दिन हजारों की तादात में वोटर निकले जिनके पास न तो वोटर स्लिप मिली और न ही पहचान-पत्र मिल सके।

बावजूद, यह वोट डालने से महरूम नहीं रहे। क्योंकि आयोग ने वोटर स्लिप, पहचान-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 12 प्रकार के दस्तावेजों से वोट डालने की छूट दी थी। जिसके चलते जनपद में डेढ़ लाख से अधिक वोटरों ने बिना पहचान-पत्र, वोटर स्लिप, आधार कार्ड के अलावा वोट किया है। मीरापुर विधानसभा में 44,980 मतदाताओं ने अन्य दस्तावेजों के जरिये मतदान में भाग लिया। जबकि छह सीटों पर 1,57,823 वोटरों ने विभिन्न वैकल्पिक माध्यमों से वोट किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा वार आंकड़े      
मुजफ्फरनगर----16994      
बुढ़ाना---------24072      
चरथावल-------17995      
पुरकाजी--------30273      
खतौली---------23509      
मीरापुर---------44980 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें