मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दवा व्यापार संगठन के प्रथम स्थापना दिवस पर कोरोना आपदा में दवाइयों की उपलब्धता बनाये रखने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि दवा विक्रेता असली कोरोना योद्धा हैं, जिन्होंने जान हथेली पर रखकर लोगों को बचाने का काम किया है।
भोपा रोड स्थित रेडीएंट रन होटल के सभागार में आयोजित समारोह में कोरोना से बचाव कार्यशाला में आवश्यक दवाइयों इंजेक्शन तथा अन्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अग्रवाल ने कहा कि संक्रमितों को समुचित मूल्य के साथ वक्त पर जीवन रक्षक दवाइयां मिले, यह दायित्व केमिस्टों पर है। संगठन से जुड़े सभी दवा व्यापारी कोरोना योद्धा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीर पाल निर्वाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाएं। आवश्यकता पर ही घर से बाहर जाएं। सतर्कता और सहयोग से संक्रमण फैलने से रोका जाए। आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रग्गिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह तथा महामंत्री सुधीर अग्रवाल का जिलेभर से आए केमिस्टों ने स्वागत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि संस्था हर परिस्थितियों में दवा विक्रेता के साथ खड़ी है। जो फार्मा कंपनियां सीधे नर्सिंगहोम तथा डॉक्टर्स को दवा आपूर्ति कर रही है, उसके विरुद्ध संघर्ष करेंगे। नकली तथा प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री से बचें।
महामंत्री सुधीर अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। दवा व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र निर्वाल, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा ने अतिथियों का आभार जताया। संजीव वर्मा, आशीष बिंदल, अमित वत्स, अक्षय मित्तल, अमित चौधरी, मनीष गोयल, सुनील चौधरी, रामबीर सिंह, राकेश सिंघल, ओपी, देवेंद्र पंवार मौजूद रहे। संचालन संजय गुप्ता तथा अक्षय मित्तल ने किया।
केमिस्टों की रखीं दिक्कतें
ओसीडी यूपी के पदाधिकारियों से शामली जनपद के देवराज मलिक, अनिल भार्गव, संजीव, मनीष गर्ग आदि ने केमिस्टों की दिक्कतें रखी। सुधीर मटरोजा, अनिल अग्रवाल, शक्ति सलूजा, राहुल जैन, राज कुमार वालिया, अरविंद गर्ग, अशोक जैन, राज कुमार गुप्ता, शहजाद अली, अखिल सिंह, प्रमोद पोपली, संजीव गुप्ता, अविनाश कर्णवाल, सतेंद्र सिंघल आदि ने मुलाकात की।
दवा बाजार में बढ़ाएंगे सुविधा : निर्वाल
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने दवा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जिला परिषद दवा बाजार का सुंदरीकरण, रखरखाव आदि को बेहतर किया जाएगा। यह प्रदेश के मुख्य बाजारों में शामिल है। जल निकासी, शौचालय, पार्किंग, छतों की मरम्मत आदि के विकास कार्य कराएंगे।
भोपा रोड पर दवा व्यापार संघ के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि- फोटो : MUZAFFARNAGAR