फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंपनियों का उधार से इन्कार, कुछ पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल, चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कंपनियों की ओर से डीजल-पेट्रोल उधार दिए जाने से इन्कार के बाद बहुत से पंप संचालकों के सामने दिक्कत आ रही है। उधारी में डीजल-पेट्रोल न मिलने पर कुछ पंप से बिक्री बाधित हुई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर बीती बृहस्पतिवार को लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के 30 पंपों पर नजीबाबाद के स्थान पर मथुरा डिपो से सप्लाई शुरू होने के कारण डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में अधिक समय लग रहा है। इस्रराइल-ईरान युद्ध से जनपद के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। युद्ध के चार सप्ताह बीतने को हैं। गैस सिलिंडर की दिक्कत से तो लोग जूझ ही रहे थे। इसी बीच पेट्रोलियम कंपनियों के नए नियम से भी परोक्ष रूप से ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं। कंपनियों ने पंप मालिकों को डीजल-पेट्रोल उधार देने से मना कर दिया है। अब एडवांस भुगतान करने के बाद कंपनियों को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। ऐसे में कम पूंजी वाले पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
n नए नियम से स्टॉक की जमाखोरी पर भी लगेगा अंकुश : पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता का कहना है कि कंपनियों के नियम बदलने से पंप मालिक भी थोड़ा परेशान हैं। पंप मालिकान को पहले डिमांड भेजने के बाद कंपनियों से सप्ताह भर का उधार मिल जाता था। वह प्रक्रिया काफी सुविधाजनक थी। बिक्री के बाद भुगतान कर डीजल-पेट्रोल की नई गाड़ी मंगा ली जाती थी लेकिन नियम बदलने से अब एडवांस पैसा भेजने पर ही डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति हो पा रही है। उन्होंने बताया कि नए नियम से स्टॉक की जमाखोरी पर भी लगाम लगेगी। बताया कि जनपद में बीपीसी के 30 पंप हैं। कंपनी की ओर से हाल ही में नजीबाबाद के स्थान पर मथुरा डिपो से आपूर्ति दिए जाने की व्यवस्था की गई है। जिससे बीपीसी के पेट्रोल पंप पर आपूर्ति देर से मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें