फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरजील इमाम व उमर खालिद की रिहाई को प्रदर्शन किया

विज्ञापन
देवबंद में उर्दू गेट पर प्रदर्शन करते युवा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कारवां-ए-अमन इंसाफ के बैनर तले युवाओं ने छात्र नेता उमर खालिद, खालिद सैफी व शरजील इमाम की रिहाई को लेकर उर्दू गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार साजिश के तहत उक्त छात्रों को फंसाकर दिल्ली दंगों के असल आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को शाम के समय कारवां-ए-अमन के सदस्य नगर के युवाओं के साथ उर्दू गेट पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर छात्र नेता उमर खालिद, खालिद सैफी व शरजील इमाम की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए तुरंत उनकी रिहाई की मांग की। महमूद उर रहमान व फैसल हमीद ने कहा कि उक्त छात्रों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार दिल्ली दंगों के असल आरोपियों को बचाने के लिए इन छात्रों को फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह बनी है। सरकार को चाहिए कि वे न्याय हित में गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा करे और दिल्ली दंगों के असल मुजरिमों को सलाखों के पीछे भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें