फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: पश्चिमी यूपी के इन चार जिलों में मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Thu, 04 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली

सार

UP Nikay Chunav 2023 : पश्चिमी यूपी के इन चार जिलों में मतदान आज है। चारों जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों जिलों में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के चार जिलों में आज यानि गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी और शाम पांच बजे तक होगी। बताया गया कि कल सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली में मतदान होना है।

विज्ञापन


बता दें कि सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों जिले के सभी बूथों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। उधर, अधिकारियों ने भी पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि शांति पूर्ण तरीके से चुनाव होना चाहिए।

मुजफ्फरनगर जिले में अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार भोकरहेड़ी में
निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने खूब जोर आजमाइश की। जिले की दस निकायों में अध्यक्ष पद पर 118 और सदस्य पद पर 1081 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सुबह सात बजे से होने वाले मतदान होगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने बुधवार को भी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं से संपर्क साधकर उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश की। देर रात तक सियासी महारथी गणित साधने में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: वोटरों को रुपये-झाडू बांटते आप प्रत्याशी गिरफ्तार, नगदी बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर में अध्यक्ष पद पर दस और 55 सदस्यों के लिए 392 प्रत्याशी मैदान में है। जिले में अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी भोकरहेड़ी और सबसे कम आठ चरथावल नगर पंचायत में है। बुढ़ाना सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा

किस निकाय में चुनाव लड़ रहे हैं कितने प्रत्याशी
निकाय अध्यक्ष सभासद

मुजफ्फरनगर 10 392
खतौली 09 119
पुरकाजी 14 110
चरथावल 08 62
जानसठ 15 70
मीरापुर 15 82
बुढ़ाना 09 75
शाहपुर 10 73
सिसौली 10 44
भोकरहेड़ी 18 54
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें