फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सड़कों पर निकले लोग, बाजार में रही भारी भीड़

विज्ञापन
नगर के शिव चौक पर थर्मल स्क्रीनिग करता स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुबह सड़कों पर निकले लोग, बाजार में रही भारी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को भी लॉकडाउन में मिली तीन घंटे की छूट के दौरान सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जी मंडी और दाल मंडी में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इसके साथ ही मोहल्लों की दुकानों पर भी हुजूम उमड़ा रहा। चौराहों पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, अहिल्या बाई चौक समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके शरीर का तापमान नोट किया गया। सवेरे लॉकडाउन में छूट के दौरान सब्जी एवं दाल मंडी में काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुआ। उधर, स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बनाई गई फीवर डेस्क पर दवा लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही वहां लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। अस्पताल की ओपीडी बंद है। केवल इमरजेंसी के मरीज देखे जा रहे हैं। इसके अलावा सामान्य रोगों के मरीजों का उपचार किया जाता है। लॉकडाउन के दौरान वाहनों से निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती की। सवेरे नौ बजे के बाद सड़कों पर घूमने वालों से शपथ पत्र भरवाए गए तथा उनके हाथों पर मुहर लगाई गई। चेतावनी दी कि यदि दोबारा वे बिना कारण घूमते नजर आए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

रुडकी रोड पर आटो पाटर्स की दुकान पर खरीददारी करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर की दाल मंडी में खरीददारी करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें