सुबह फैले कोहरे में गंतव्य को जाते राहगीर एवं वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ठंड में घरों में दुबके लोग
मीरापुर/भोपा। कड़ाके की सर्दी व शीतलहर के प्रकोप के चलते देहात क्षेत्र में भी शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड के चलते लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ा।
श्रीराम मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप
मीरापुर। कस्बे की पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में शनिवार को सुंदर परिवार के 20वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंदिर में बेदी पूजन के साथ ही महामृत्युंजय मंत्र जाप व द्वादश शिवलिंग रुद्राभिषेक किया गया। शाम के समय दीपदान यज्ञ व सुंदर कांड पाठ किया गया। व्यवस्थापक मुनेश कुमार शुक्ल के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से देश में सुख-शांति की कामना की गई। सामूहिक सुंदर कांड पाठ में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। देर शाम प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को भंडारे के साथ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन कर दिया जाएगा।