जानसठ में स्वास्थ्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन।
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना/पुरकाजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत जिले में स्वास्थ्य मेले लगाए गए। शहर में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना इलाज कराया।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल और भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। इनके साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार भी रहे। सरवट मंडल के ग्राम मेघाखेड़ी में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और मंडल उपाध्यक्ष सीमित सेन ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा और विजयपाल रहे। उधर, बुढ़ाना में आयोजित मेले में 120 मरीजों की जांच हुई। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अन्नू चौधरी के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा कस्बे की पीएचसी सहित गांव कुरालसी, रियावली नंगला व मोहम्मदपुर रायसिंह में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। ब्रजपाल सहरावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुरकाजी में पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मॉलती रानी ने किया। 66 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा नेता मनोज चौहान, संजू कर्णवाल, अमित गुप्ता, संजय धीमान, आरिफ अहमद आदि मौजूद रहे।