फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में तिरंगा झंडा खरीदने को लोगों की होड़ लगी

विज्ञापन
खतौली में ठेली वाले दुकानदार से तिरंगा झंडा खरीदते लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बाजार में तिरंगा झंडा खरीदने को लोगों की होड़ लगी
विज्ञापन

खतौली। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता है। स्कूल और कालेजों में भी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने तैयारियां चल रही हैं। छात्र छात्राएं कार्यक्रम के आयोजनों को लेकर एक सप्ताह से तैयारी कर रहे हैं। बाजारों में दुकानों और ठेलियों पर तिरंगा झंडा बेच रहे हैं। लोगों में तिरंगा झंडा खरीदने को लेकर काफी क्रेज रहा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस में सिर्फ दो दिन बचे हैं। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के स्कूल और कालेजों में छात्र व छात्राएं गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के आयोजनों की तैयारी करा रहे हैं। बाजारों में तिरंगा झंडे की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अलावा ठेली पर भी तिरंगा झंडा बेचा जा रहा है। बच्चों को तिरंगा देने के लिए उनके माता पिता झंडे खरीद रहे हैं। बाजारों में कपड़े और हाथ वाले छोटे तिरंगा झंडा खरीदने के लिए भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें