सर्द हवा से दिन में भी ठिठुरे लोग
मुजफ्फरनगर। शीत लहर से ठंड़ का प्रकोप बढ गया है। दिन में भी लोग सर्द हवा के चलते ठिठुरते नजर आए। सुबह औार शाम में ठंड़ अत्यधिक बढ गई है। आम जनजीवन से लेकर बाजारों के खुलने तक का समय प्रभावित हो गया है।
सर्दी का प्रकोप तेजी से बढऩे लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आ गया है। शीत लहर चलने के कारण यह 18.1 डिग्री पर पहुंच गया है। हालत यह है कि सर्द हवा ने सूरज की गर्मी को बेअसर कर दिया है। न्यूनतम तापमान भी 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम में सर्दी अधिक बनी हुई है।
सुबह के समय सड़के सुनसान दिखाई देती है। बाजार भी अब 11 बजे तक खुल पा रहे हैं। आम जनजीवन पूरी तरह ठंड़ में प्रभावित हो गया है। शाम को छह बजे के बाद बाजारों में भीड़ छटने लगी है। रात को आठ बजे तक बाजार बंद हो रहे हैं और सड़के खाली होनी शुरू हो गई है। सर्दी का असर हर तरफ दिखाई देने लगा है।